चांदी की कीमत ₹2 लाख प्रति किलो को पार कर गई - दिसम्बर 2025


चांदी की कीमत ₹2 लाख प्रति किलो को पार कर गई

17 दिसम्बर को चांदी की कीमत पहली बार ₹2 लाख प्रति किलो के पार पहुंची। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सुबह एक किलो चांदी ₹2,00,750 पर खुली। हालांकि इसके बाद कीमत में थोड़ी गिरावट आई और यह ₹1,99,641 प्रति किलो पर बंद हुई, जो ₹7,664 की वृद्धि थी। इससे पहले इसकी कीमत ₹1,91,977 थी।

इससे पहले, 18 मार्च को चांदी पहली बार ₹1 लाख प्रति किलो पर पहुंची थी। इसका मतलब है कि चांदी को ₹1 लाख से ₹2 लाख प्रति किलो तक पहुंचने में सिर्फ 9 महीने लगे, जबकि ₹50,000 से ₹1 लाख तक पहुंचने में 14 साल लगे थे। मौजूदा कीमत के साथ चांदी अब अपने ऑल-टाइम हाई पर है।

चांदी की कीमत में वृद्धि के 4 बड़े कारण:

  1. औद्योगिक मांग: चांदी अब सिर्फ आभूषणों में ही नहीं, बल्कि सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) में भी भारी उपयोग हो रही है।
  2. ट्रंप का टैरिफ डर: अमेरिकी कंपनियां चांदी का भारी स्टॉक जमा कर रही हैं, और ग्लोबल सप्लाई में कमी के कारण कीमतों में वृद्धि हो रही है।
  3. मैन्युफैक्चरर्स की होड़: उत्पादन रुकने के डर से सभी पहले से चांदी खरीद रहे हैं, और इसी कारण आने वाले महीनों में भी चांदी की कीमतों में तेजी बनी रहेगी।
  4. चांदी में निवेश बढ़ रहा है: निवेशक चांदी में निवेश के लिए सिल्वर ETF का उपयोग कर रहे हैं, जिससे चांदी की डिमांड बढ़ रही है।

सोने की कीमत अपडेट:

आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत ₹540 बढ़कर ₹1,32,317 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले यह ₹1,31,777 प्रति 10 ग्राम था। 15 दिसम्बर को सोने ने ₹1,33,442 प्रति 10 ग्राम का ऑल-टाइम हाई बनाया था।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे