भारतीय निशानेबाजों ने 19वें एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 27 सितंबर को भारत की झोली में दो स्वर्ण सहित सात पदक डाले। भारतीय निशानेबाज हांगझू में अब तक 10 पदक जीत चुके हैं और उन्होंने 2018 जकार्ता एशियन गेम्स के प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया है। जकार्ता में भारतीय निशानेबाजों ने दो स्वर्ण चार रजत और तीन कांस्य पदक समेत कुल नौ पदक जीते थे। भारतीय निशानेबाज सिफत कौर सामरा ने महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन व्यक्तिगत स्पर्धा में दबदबा बनाते हुए विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।