वित्त मंत्रालय द्वारा 1 नवंबर 2023 को जारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में जीएसटी संग्रह 1.72 लाख करोड़ रुपये रहा। यह अब तक का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह संग्रह पिछले साल अक्टूबर 2022 में कलेक्ट किए गए 1.52 लाख करोड़ रुपये से 13 फीसदी अधिक है। वित्त मंत्रालय द्वारा हर महीने जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी करती है। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि साल दर साल में जीएसटी संग्रह में 13 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
हर महीने जीएसटी संग्रह बढ़ रहा है। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से अब तक का सबसे अधिक राजस्व 1.87 लाख करोड़ रुपये अप्रैल 2023 में दर्ज किया गया था। वित्त वर्ष 2023-24 में औसत सकल मासिक जीएसटी संग्रह अब 1.66 लाख करोड़ रुपये है, जो एक साल पहले की अवधि की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।