सैयामी खेर बनीं ‘आयरनमैन इंडिया’ की ब्रांड एंबेसडर


सैयामी खेर बनीं ‘आयरनमैन इंडिया’ की ब्रांड एंबेसडर

6 अक्टूबर 2025 को अभिनेत्री और खिलाड़ी सैयामी खेर को ‘आयरनमैन इंडिया’ का आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर नामित किया गया। उन्होंने एक साल से भी कम समय में दो कठिन ‘आयरनमैन 70.3 ट्रायथलॉन’ पूरा करके यह सम्मान हासिल किया है।

‘घूमर’, ‘चोक्ड’, ‘जाट’ और ‘8 ए.एम. मेट्रो’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली सैयामी ने अपना पहला आयरनमैन 70.3 सितंबर 2024 में और दूसरा जुलाई 2025 में पूरा किया।

‘आयरनमैन 70.3’, जिसे ‘हाफ आयरनमैन’ भी कहा जाता है, दुनिया की सबसे कठिन सहनशक्ति प्रतियोगिताओं में से एक है। इसमें प्रतिभागियों को एक ही दिन में कुल 70.3 मील (113 किलोमीटर) की दूरी तय करनी होती है, जिसमें 1.9 किलोमीटर तैराकी, 90 किलोमीटर साइकिलिंग और 21.1 किलोमीटर दौड़ शामिल है।

खेल के प्रति उनकी निरंतरता और समर्पण को देखते हुए ‘आयरनमैन इंटरनेशनल कमिटी’ ने उन्हें ‘आयरनमैन इंडिया’ का चेहरा नामित किया है। सैयामी ने कहा, “मैं ‘आयरनमैन इंडिया’ का चेहरा बनने पर वास्तव में सम्मानित और उत्साहित हूं।” यह आयोजन 9 नवंबर 2025 को गोवा में आयोजित किया जाएगा।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे