सबालेंका ने लगातार दूसरी बार यूएस ओपन जीता, खिताब बचाने वाली दूसरी महिला बनीं


सबालेंका ने लगातार दूसरी बार यूएस ओपन जीता, खिताब बचाने वाली दूसरी महिला बनीं

दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी और डिफेंडिंग चैंपियन बेलारूस की आर्यना सबालेंका (27) ने लगातार दूसरा यूएस ओपन खिताब जीत लिया है। 6 सितंबर को आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए फाइनल में उन्होंने अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा को 6-3, 7-6 (7/3) से हराया।

यह उनका चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब है। इस साल यह उनका तीसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल था। इससे पहले वह जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन में मैडिसन कीज से और जून में फ्रेंच ओपन में कोको गॉफ से हार चुकी हैं।

7 सितंबर को पुरुष वर्ग का फाइनल कार्लोस अल्काराज और यानिक सिनर के बीच खेला जाएगा।

पिछले साल सबालेंका ने यूएस ओपन में अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला को हराकर अपना पहला यूएस ओपन खिताब जीता था। अब वह 2012-14 में सेरेना विलियम्स के बाद यूएस ओपन में लगातार ट्रॉफी जीतने वाली पहली महिला बनी हैं।

जुलाई में विंबलडन के सेमीफाइनल में सबालेंका को अनिसिमोवा से हार का सामना करना पड़ा था। इस फाइनल से पहले दोनों खिलाड़ियों के बीच नौ मुकाबले हुए थे, जिनमें से छह बार अनिसिमोवा ने जीत हासिल की थी।

हालांकि विंबलडन में सबालेंका को हराने के बाद अनिसिमोवा को अपने पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में इगा स्वियातेक से 6-0, 6-0 से करारी हार झेलनी पड़ी थी।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे