9 सितंबर- ‘रीवा एयरपोर्ट को DGCA लाइसेंस प्राप्त हुआ ।

विंध्य क्षेत्र में स्थित रीवा एयरपोर्ट को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से यात्री और मालवाहक उड़ानों के संचालन के लिए आधिकारिक लाइसेंस प्राप्त हो गया है। यह कदम क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ-साथ मध्य प्रदेश के आर्थिक और पर्यटन विकास को नई दिशा देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत-विकसित मध्यप्रदेश’ अभियान के अंतर्गत यह एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। रीवा एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही विंध्य क्षेत्र के लोगों के लिए उड़ानों के माध्यम से देश के प्रमुख शहरों से सीधा संपर्क स्थापित होगा। इसके अतिरिक्त, इस एयरपोर्ट से क्षेत्र के विभिन्न सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों जैसे रीवा के किले, गोविंदगढ़ और अन्य पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। रीवा एयरपोर्ट का परिचालन शुरू होने से क्षेत्र में व्यापार और निवेश के नए अवसर उत्पन्न होंगे। मालवाहक उड़ानों के संचालन से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचने में सहायता मिलेगी, जिससे व्यापार का विस्तार होगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPPSC -राज्य सेवा परीक्षा–पेपर I सामान्य अध्ययनमूल्य मात्र - 500 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे