ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट इंडिया में नर्सिंग ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती


ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट इंडिया में नर्सिंग ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती

योग्य अभ्यर्थी 17 सितंबर 2024 तक निर्धारित प्रारूप में अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी जरूर चेक कर लें।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से नर्सिंग ऑफिसर के कुल 100 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 51 पद, ओबीसी के लिए 27 पद, एससी के लिए 15 और एसटी के लिए 7 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 28 हजार रुपये महीने वेतन दिया जाएगा।

नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में डिप्लोमा या बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य चेक कर लें।

योग्य अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज BECIL भवन, C-56/A-17, सेक्टर-62, नोएडा - 201307 (यूपी) के पते पर भेज सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी वर्घ के अभ्यर्थियों को 590 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीएच वर्ग के अभ्यर्थियों को 295 रुपये शुल्क जमा करना होगा।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPSI –
मध्यप्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा– मूल्य मात्र - 350 रु




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे