बीईएमएल में आईटीआई एवं ऑफिस असिस्टेंट ट्रेनी पदों पर निकली भर्ती


बीईएमएल की ओर से आईटीआई ट्रेनी और ऑफिस असिस्टेंट ट्रेनी के 100 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 4 सितंबर 2024 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरा जा सकता है अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार्य नहीं हैं।


कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती में आईटीआई ट्रेनी पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए। ऑफिस असिस्टेंट ट्रेनी पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास कॉमर्शियल प्रैक्टिस/ सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा/ डिग्री होना चाहिए और साथ ही कंप्यूटर एप्लीकेशन में प्रोफिशिएंसी होनी चाहिए। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु पदानुसार 32/ 35/ 37 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 4 सितंबर 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

कैसे करें आवेदन

इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bemlindia.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर आपको करियर में Current Recruitments में जाना है। अब यहां भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। नए पेज पर पहले रजिस्टर बटन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद लॉग इन बटन पर क्लिक करके अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। अंत में अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।


प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल मध्यप्रदेश पटवारी परीक्षा के लिए खरीदे-
2024
की परीक्षाओं हेतु 2023 की वार्षिकी E-Book मूल्य मात्र -350 रु

 

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPSI –
मध्यप्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा– मूल्य मात्र - 350 रु




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे