आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा: रेपो रेट में कटौती


आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा: रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से 7 फरवरी को एक बड़ा फैसला लिया गया है। दरअसल, आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा के नेतृत्व में पहली नीति समीक्षा में आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती कर इसे 6.25% कर दिया। मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के सभी सदस्य रेपो रेट कटौती के पक्ष में रहे।

शुक्रवार को अपनी पहली मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए, आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने सर्वसम्मति से नीति दर को 25 आधार अंक (बेसिस पॉइंट) घटाकर 6.5 प्रतिशत से 6.25 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है।

ज्ञात हो, मई 2020 में पिछली दर में कटौती के बाद 25 आधार अंकों की कटौती की गई है। दरों में अंतिम संशोधन फरवरी 2023 में हुआ था जब नीतिगत दर को 25 आधार अंकों से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया गया था।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे