3 सितंबर- राजलक्ष्मी मेनन को डीआरडीओ का महानिदेशक बनाया गया।
3 सितंबर को राजलक्ष्मी मेनन ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की महानिदेशक (एयरो) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है तथा उन्हें इसके साथ ही सेंटर फॉर एयरबोर्न सिस्टम्स (सीएबीएस) की निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। ‘डॉ के राजलक्ष्मी मेनन महानिदेशक (एयरो) के रूप में अब एयरो क्लस्टर के तहत सभी कार्यक्रमों के लिए जिम्मेदार होंगी जो उनके रचनात्मक नेतृत्व में काम करेंगे।’ मेनन ने पुणे विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में एमएससी करने के बाद 1988 में सीएबीएस (पूर्व में एएसडब्ल्यूएसी) में वैज्ञानिक-बी के रूप में डीआरडीओ में काम करना शुरू किया था।
Useful Links
Latest News
Blog



