रीवा के रघुराज तिवारी एबीवीपी के नए अध्यक्ष
रीवा के रघुराज तिवारी बने एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
प्रोफेसर रघुराज किशोर तिवारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं, डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी एक बार फिर राष्ट्रीय महामंत्री बने हैं।
यह चुनाव मुंबई स्थित एबीवीपी के केंद्रीय कार्यालय में संपन्न हुआ। दोनों पदाधिकारी 2024-2025 के कार्यकाल के लिए चुने गए हैं। प्रोफेसर रघुराज तिवारी और डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी दोनों मध्य प्रदेश से हैं।