PM मोदी का असम दौरा: ₹18,500 करोड़ की परियोजनाएं, कांग्रेस पर निशाना


प्रधानमंत्री मोदी का असम दौरा: ₹18,500 करोड़ की परियोजनाएं, कांग्रेस पर निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का असम दौरे का आज दूसरा दिन था। उन्होंने दरांग और गोलाघाट के नुमालीगढ़ में ₹18,500 करोड़ की इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने दोनों स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित भी किया।

दरांग में पीएम मोदी ने कहा, "जब हमने भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिया था, तब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि मोदी नाचने-गाने वालों को भारत रत्न दे रहा है। मुझे कितनी भी गालियां दें, मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा ज़हर पी जाता हूं। लेकिन जब किसी और का अपमान होता है, तो मुझसे सहन नहीं होता।"

नुमालीगढ़ में प्रधानमंत्री ने कहा, "कांग्रेस के शासन में गरीबों को ठुकराया गया और आदिवासियों के साथ अन्याय हुआ। हमारा मंत्र है 'नागरिक देवो भवः'। हमारे लिए जनता ही भगवान है। भाजपा सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि देश के नागरिकों को कोई असुविधा न हो।"

प्रधानमंत्री 13 सितंबर को गुवाहाटी पहुंचे थे। वे एयरपोर्ट से सीधे महान लोकगायक भूपेन हजारिका की विशेष श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। इसके बाद रात को स्टेट गेस्ट हाउस में विश्राम किया। असम से पहले उन्होंने मिजोरम और मणिपुर में भी विकास परियोजनाओं की शुरुआत की थी।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे