16 जुलाई – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के स्थापना दिवस पर वन साइंटिस्ट, वन प्रोडक्ट योजना का शुभारंभ

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली के एनएएससी कॉम्प्लेक्स स्थित डॉ. सी. सुब्रमण्यम ऑडिटोरियम में 96वें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) स्थापना एवं प्रौद्योगिकी दिवस 2024 का उद्घाटन किया। चौहान ने वन साइंटिस्ट, वन प्रोडक्ट योजना का शुभारंभ किया। यहां अनाज, तिलहन, चारा फसलों और गन्ने समेत 56 फसलों की 323 किस्मों को लॉन्च किया गया। इन फसलों में 289 जलवायु-अनुकूल किस्में और 27 जैव-संवर्धित किस्में शामिल हैं। ICAR के सभी 5,521 वैज्ञानिकों को एक उत्पाद, एक तकनीक, एक मॉडल, एक अवधारणा पेश करने का टारगेट दिया गया। यह योजना 5 साल तक चलेगी, जिसमें वैज्ञानिकों की टीमें फसलों की सभी किस्मों पर शोध करेंगीं। ICAR की स्थापना 16 जुलाई 1929 को नई दिल्ली में की गई थी।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
2024 की परीक्षाओं हेतु 2023 की वार्षिकी E-Book मूल्य मात्र -50रु

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPSI हल प्रश्न पत्र एवं मॉडल प्रश्नपत्र - मूल्य मात्र -20 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे