मध्‍य प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5.61 करोड़

नवंबर में प्रस्तावित मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने 4 अक्टूबर 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया। दो अगस्त से चार अक्टूबर के बीच विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में 24 लाख 33 हजार 965 मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए तो सात लाख 50 हजार 175 के नाम हटाए गए।

अब प्रदेश में मतदाताओं की संख्या पांच करोड़ 61 लाख 36 हजार 229 हो गई है। सबसे कम एक लाख 50 हजार 542 मतदाता कोतमा विधानसभा क्षेत्र में हैं।

इसमें पुरुष मतदाता दो करोड़ 95 लाख 55 हजार 813 और महिला मतदाता दो करोड़ 72 लाख 36 हजार 229 हैं।

अन्य मतदाता (थर्ड जेंडर) एक हजार 373 हैं। 99 मतदाता अप्रवासी भारतीय हैं। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा मिलेगी, लेकिन इसके लिए उन्हें आवेदन करना होगा। इसके बाद उन्हें डाक मतपत्र जारी होगा।

मतदान के लिए प्रदेश में 64 हजार 523 मतदान केंद्र बनाए गए हैं