महिला प्रीमियर लीग की नीलामी समाप्त हो गई। बंगलूरू में हुए इस कार्यक्रम में पांच टीमों ने अपने खाली स्लॉट्स के लिए खिलाड़ियों को चुना। भारत की अनकैप्ड बल्लेबाज सिमरन शेख पर सबसे बड़ी बोली लगी। गुजरात जायंट्स ने 1.90 करोड़ में खरीदा। इस दौरान 19 खिलाड़ियों पर कुल 9.05 करोड़ रुपये खर्च हुए। इनमें पांच विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं।
महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 की नीलामी में करोड़पति बनने वाली खिलाड़ी खिलाड़ी देश बेस प्राइस कीमत सिमरन शेख (बल्लेबाज) भारत 10 लाख 1.9 करोड़ (गुजरात जायंट्स) डिएंड्रा डॉटिन (ऑलराउंडर) वेस्टइंडीज 50 लाख 1.7 करोड़ (गुजरात जायंट्स) जी कमालिनी (विकेटकीपर) भारत 10 लाख 1.6 करोड़ (मुंबई इंडियंस) प्रेमा रावत (ऑलराउंडर) भारत 10 लाख 1.2 करोड़ (आरसीबी) एन चरणी (ऑलराउंडर) भारत 10 लाख 55 लाख (दिल्ली कैपिटल्स)भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा फिर अनसोल्ड रहीं। राघवी बिष्ट को आरसीबी ने 10 लाख रुपये में खरीद लिया। भारतीय ऑलराउंडर हुमायरा काजी को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था। जाग्रवी पवार को आरसीबी ने 10 लाख रुपये में खरीद लिया। पृतिका रावल अनसोल्ड रहीं। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था। भारतीय ऑलराउंडर निकी प्रसाद को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये में खरीद लिया। भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज शिप्रा गिरी को कोई खरीदार नहीं मिला। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था। भारत की गेंदबाज परुणिका सिसोदिया को भी कोई खरीदार नहीं मिला। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था। हानी पटेल भी अनसोल्ड रहीं। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था। भारतीय ऑलराउंडर अक्षिता महेश्वरी को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीद लिया। अनुषा सुंदरेसन एक बार फिर अनसोल्ड रहीं। उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज इंद्रानी रॉय अनसोल्ड रहीं। प्रीति बोस और सिमरन बहादुर अनसोल्ड रहीं। प्रकाशिका नायक को गुजरात जायंट्स ने 10 लाख रुपये में खरीद लिया।
p>प्रतियोगिता निर्देशिका–मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए खरीदे-2024 की परीक्षाओं हेतु 2025 की वार्षिकी E-Book मूल्य मात्र -350 रु
BUY PRATIYOGITA NIRDESHIKA – Study Material-
2023 yearbook for 2024 exams E-Book Price only -50 Rs
Buy pratiyogitanirdeshika – Study Material
MPPSC – Assistant Professor Exam Price Only – Rs250.