नितिन नबीन भाजपा के निर्विरोध 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने


नितिन नबीन भाजपा के निर्विरोध 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निर्विरोध 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में इसकी औपचारिक घोषणा की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया।

अपने 55 मिनट लंबे भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “लोगों को लगता होगा कि मोदी इतनी कम उम्र में मुख्यमंत्री और सरकार के प्रमुख बन गए, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि मैं भाजपा का एक कार्यकर्ता हूं। आज नितिनजी मेरे बॉस हैं और मैं कार्यकर्ता हूं। अब वे मेरे काम का मूल्यांकन करेंगे।”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “यह भाजपा है, जो जीत का जश्न मनाने के साथ-साथ अपनी कमियों की समीक्षा भी करती है और उन्हें दूर करने के लिए समय का सदुपयोग करती है। हमें ध्यान रखना होगा कि जो कांग्रेस की बुराइयों से बचेगा, वही देश को आगे बढ़ाएगा।”

अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का पहला भाषण

भाजपा अध्यक्ष के रूप में अपने पहले संबोधन में नितिन नबीन ने कहा, “हम ऐसे राजनीतिक दल से जुड़े हैं, जहां राजनीति सत्ता नहीं, साधना है। राजनीति भोग नहीं, त्याग है। राजनीति ऐशो-आराम नहीं, तपस्या है। राजनीति कोई पद नहीं, बल्कि एक उत्तरदायित्व है।”

नितिन नबीन को इससे पहले 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “नबीन की नेतृत्व क्षमता के तहत पार्टी नए राज्यों में अपनी पहुंच बढ़ाएगी। उन क्षेत्रों में भी कमल खिलेगा, जहां अब तक भाजपा को सफलता नहीं मिली है, जैसे पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, तमिलनाडु, असम और केरल।”




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे