1 सितंबर- पेरिस पैरालिंपिक में निषाद को ऊँची कूद में रजत पदक प्राप्त हुआ।
निषाद कुमार ने पेरिस पैरालिंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद टी47 में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 2.04 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई, जो इस सीजन की उनकी सर्वश्रेष्ठ छलांग भी है। हिमाचल प्रदेश के निषाद ने 2.08 मीटर के निशान को छूने की कोशिश की, लेकिन तीनों प्रयासों में असफल रहे। वहीं, यूएसए के रोडरिक टाउनसेंड ने 2.16 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर स्वर्ण पदक पक्का किया, जो 2023 में उनके द्वारा बनाए गए विश्व रिकॉर्ड के बराबर है।
Usefull Links
Latest News
Blog
ई-पुस्तकें