19 अगस्त को निकुंज श्रीवास्त को विश्व बैंक में वरिष्ठ सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया।
मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी निकुंज श्रीवास्तव को विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है। निकुंज मध्य प्रदेश के 1998 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्त समिति ने निकुंज श्रीवास्तव को वाशिंगटन डीसी में स्थित विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार के पद पर तीन साल तक के लिए मंजूरी दे दी है। श्रीवास्तव को गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी राजीव टोपनो की जगह पर नियुक्त किया गया है।
Useful Links
Latest News
Blog



