भारत की विरासत को दिखाने के लिए संस्कृति मंत्रालय की नई पहल, प्रयागराज में बनाया जाएगा 'कलाग्राम'
प्रयागराज में सांस्कृतिक गांव 'कलाग्राम' की स्थापना
भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को उजागर करने के लिए संस्कृति मंत्रालय प्रयागराज में एक सांस्कृतिक गांव 'कलाग्राम' स्थापित करने जा रहा है। इस पहल की केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने घोषणा की।
12 साल बाद लगने वाले महाकुंभ मेले की शुरुआत 13 जनवरी से हो रही है। यह 26 फरवरी तक चलेगा। शेखावत ने कहा कि संस्कृति मंत्रालय का उद्देश्य प्रयागराज में एक सांस्कृतिक गांव 'कलाग्राम' स्थापित करने का है।
इसके लिए नागवासुकी में 10.24 एकड़ क्षेत्र आवंटित किया गया है।
Useful Links
Latest News
Blog



