गुजरात में बनेगा भाजपा का नया मंत्रिमंडल


गुजरात में बनेगा भाजपा का नया मंत्रिमंडल

गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार की नई कैबिनेट ने शपथ ली। 26 विधायकों को मंत्री बनाया गया है, जिसमें 3 महिलाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री समेत 8 मंत्री पटेल समाज से हैं। कैबिनेट में 8 OBC, 3 SC, 4 ST और 3 महिलाएं हैं। 19 नए चेहरे भी शामिल हैं।

सबसे पहले हर्ष संघवी ने शपथ ली और उन्हें डिप्टी मुख्यमंत्री बनाया गया। इससे पहले वे राज्य के गृह मंत्री थे। क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को भी मंत्री बनाया गया है। इससे पहले 16 अक्टूबर को सभी 16 मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

यह फेरबदल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। गुजरात कैबिनेट में पहले मुख्यमंत्री समेत 17 मंत्री थे, जिनमें 8 कैबिनेट मंत्री और 8 राज्य मंत्री (MoS) थे। अब यह संख्या बढ़कर 26 हो गई है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे