नीट-यूजी रद्द, 22 लाख से अधिक छात्रों को फिर देनी होगी परीक्षा
नीट-यूजी रद्द, 22 लाख से अधिक छात्रों को फिर देनी होगी परीक्षा
मेडिकल के स्नातक कोर्सों में दाखिले से जुड़ी परीक्षा नीट-यूजी (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - अंडर ग्रेजुएट) को केंद्रीय सरकार ने नौ दिन बाद मंगलवार को पूरी परीक्षा रद्द करके दोबारा कराने का फैसला किया। यह पहली बार है जब एनटीए ने पूरी परीक्षा रद्द की है।
परीक्षा से जुड़ी गड़बड़ियों और प्रश्न पत्र लीक होने के मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है और जांच शुरू भी हो गई है। अब तक देशभर से 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
नीट-यूजी परीक्षा में शामिल हुए 22.79 लाख छात्रों को अब दोबारा परीक्षा देनी होगी। परीक्षा की नई तिथियों का एलान अगले 10 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा।