28 सितंबर को नासा और स्पेस एक्स ने क्रू-9 मिशन लांच किया ।
सुनीता और विल्मोर जून 2024 में आईएसएस गए थे। तब से वह वहां ही रुके हुए हैं। उन्हें वापस लाने के लिए क्रू-9 मिशन की 28 सितंबर को लॉन्च किया गया है। सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर कई महीनों से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं। अब उनको धरती पर लाने के लिए नासा और स्पेसएक्स का क्रू-9 मिशन लॉन्च हो चुका है। इसी के तहत, स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल में यात्रा करके नासा के निक हेग और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के कॉस्मोनाट अलेक्जेंडर गोरबुनोव 29 सितंबर को सफलतापूर्वक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पहुंचे। विलियम्स और विल्मोर की धरती पर वापसी फरवरी 2025 में होगी।
Useful Links
Latest News
Blog



