मध्य प्रदेश में बिजली बिल पर 5.36% सरचार्ज लागू


मध्य प्रदेश में बिजली बिल पर 5.36% सरचार्ज से दूसरा झटका

मध्य प्रदेश के करीब 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को सिर्फ 20 दिनों में दूसरी बार महंगी बिजली का झटका लगा है।

4 अप्रैल से नया टैरिफ लागू होने के बाद अब एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी ने 5.36% फ्यूल कॉस्ट और पावर परचेज सरचार्ज लागू कर दिया है। यह सरचार्ज 24 अप्रैल से 24 मई तक आने वाले बिजली बिलों में जोड़ा जाएगा।

पहले यह सरचार्ज माइनस में था, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलती थी, लेकिन अब यह अतिरिक्त बोझ के रूप में लागू होगा।

यह सरचार्ज केवल ऊर्जा शुल्क (एनर्जी चार्ज) पर लागू होगा। उदाहरण के लिए, 2000 रुपये के मासिक बिल पर लगभग 107 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

जितनी अधिक बिजली की खपत होगी, उतना ही अधिक सरचार्ज लगेगा।

फ्यूल कॉस्ट सरचार्ज बिजली उत्पादन में उपयोग होने वाले ईंधन और बाजार से खरीदी गई बिजली की लागत बढ़ने पर वसूला जाता है।

यह राशि सीधे उपभोक्ताओं पर डाली जाती है और राज्य विद्युत नियामक आयोग के नियमों के अनुसार हर महीने तय की जाती है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे