15 सालों में सबसे बेहतर परिणाम: 10वीं में 76.22%, 12वीं में 74.48% विद्यार्थी पास


15 सालों में सबसे बेहतर परिणाम: 10वीं में 76.22%, 12वीं में 74.48% विद्यार्थी पास

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 6 मई को घोषित कर दिए हैं। इस बार का परिणाम पिछले 15 वर्षों में सबसे अच्छा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुबह 10 बजे एक क्लिक से परिणाम जारी किए। इस बार 10वीं में 76.22% और 12वीं में 74.48% परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

मुख्य बातें:

  • 10वीं का परिणाम: 76.22% (पिछले साल से 18.12% अधिक)
  • 12वीं का परिणाम: 74.48% (पिछले साल से 9.99% अधिक)
  • 10वीं की टॉपर: सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल – 500 में से 500 अंक
  • छात्राओं का प्रदर्शन: 10वीं में 79.27% छात्राएं पास, 12वीं में 77.55%
  • राज्य स्तरीय मेरिट सूची: 10वीं में 212 विद्यार्थियों में से 144 बालिकाएं, 12वीं में 159 में से 89 बालिकाएं

असफल विद्यार्थियों के लिए दूसरा अवसर:

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जो विद्यार्थी असफल हुए हैं, उन्हें साल में दो बार परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। इस व्यवस्था को अपनाने वाला मध्यप्रदेश देश का तीसरा राज्य बन गया है।

द्वितीय परीक्षा की जानकारी:

जो छात्र फेल हुए हैं या अंक सुधारना चाहते हैं, वे 17 जून से दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। इसके लिए आवेदन 7 मई से 21 मई तक लिए जाएंगे।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे