मिशन दृष्टि लॉन्च


मिशन दृष्टि लॉन्च

स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष स्टार्टअप गैलेक्सीआई को मिशन दृष्टि उपग्रह की सफल लॉन्चिंग पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मिशन दृष्टि की लॉन्चिंग पर किए गए एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने लिखा, “बधाई हो।”

प्रधानमंत्री मोदी ने इस लॉन्चिंग को भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि और देश के बढ़ते नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र का प्रतिबिंब बताया। उन्होंने कहा कि यह मिशन राष्ट्र निर्माण और तकनीकी उन्नति के प्रति भारतीय युवाओं के जुनून को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “गैलेक्सीआई का मिशन दृष्टि हमारी अंतरिक्ष यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। दुनिया के पहले ऑप्टोसार उपग्रह और भारत में निर्मित सबसे बड़े निजी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारे युवाओं की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

इस उपग्रह को कैलिफोर्निया से स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट द्वारा लॉन्च किया गया।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे