यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल हुआ मराठा मिलिट्री लैंडस्केप
यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में मराठा मिलिट्री लैंडस्केप
मराठा काल के 12 किलों को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया गया है। इनमें से 11 किले महाराष्ट्र में और 1 किला तमिलनाडु (जिंजी किला) में स्थित है। ये सभी किले 17वीं से 19वीं सदी के बीच बनाए गए थे।
महाराष्ट्र के प्रमुख किलों में रायगढ़ (जहां छत्रपति शिवाजी का राजतिलक हुआ था), सिंधु दुर्ग, शिवनेरी, राजगढ़, प्रत्यपगढ़, लोहेगड़, खंडेरी, साल्हेर, सुवर्णदुर्ग, पन्हाला और विजय दुर्ग शामिल हैं।
इस सूची की घोषणा पेरिस में हुई यूनेस्को की 47वीं बैठक में की गई। यह ऐलान मराठा साम्राज्य के इतिहास और उसकी विरासत को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
इस नए सम्मिलन के साथ भारत के अब कुल 44 वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स हो गए हैं।