मध्यप्रदेश राज्य सेवा/राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान से संबंधित परीक्षा उपयोगी अतिमहत्वपूर्ण समसामयिक तथ्य, जो वर्ष 2023 की परीक्षाओं में प्रश्न के रूप में सीधे पूछे जा सकते हैं।

  • वर्ष 2022-23 में मध्यप्रदेश राज्य की जी.एस.डी.पी. आधार वर्ष 2011-12 के स्थिर मूल्यों पर 7.06 प्रतिशत बढ़ी है, जो भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 6.1 प्रतिशत की वृद्धि से अधिक है।
  • वर्ष 2022-23 में स्थिर भावों पर राज्य में प्रति व्यक्ति आय 65023 रु. हो गई है।
  • प्रचलित भावों पर राज्य की प्रति व्यक्ति शुद्ध आय वर्ष 2022-23 (अग्रिम) में 1,40,583 हो गई है।
  • मध्यप्रदेश का वर्ष 2023-24 का जेंडर बजट कुल बजट आकार का 32.7 प्रतिशत है।
  • प्रदेश की 1 करोड़ से अधिक गरीब महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना जून-2023 से लागू की गई है।
  • योजना में बहनों को प्रतिमाह दी जा रही 1000 रु. की राशि को क्रमशः बढ़ाकर 3000 रु. किया जाएगा। तीन किश्तों में कुल मिलाकर अब तक 3627 करोड़ रु. इन महिलाओं के खातों में अंतरित किए जा चुके हैं।
  • मध्यप्रदेश में महिलाओं को स्थानीय निकाय चुनाव एवं शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत पुलिस की नौकरियों में 30 प्रतिशत तथा अन्य भर्तियों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।
  • देश का पहला महिला इंडस्ट्रियल पार्क धार जिले के पीथमपुर में बनाया जा रहा है, इस पार्क में सिर्फ महिलाओं को व्यवसाय के लिए जगह दी जाएगी।
  • नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 के अनुसार मध्यप्रदेश का अब लिंगानुपात 970 और शिशु लिंगानुपात 956 हो गया है।
  • वर्ष 2022 के पंचायत आम चुनाव में 3,95,564 जनप्रतिनिधियों में से 1,97,782 पद महिलाओं ने अपने नाम किए।
  • बुरहानपुर में मांजरोद खुर्द पंचायत पूरे राज्य के लिए आदर्श उदाहरण बन गया है, जहाँ महिला सरपंच सहीत सभी 12 पदों पर निर्विरोध महिला प्रतिनिधि चुनी गई है।
  • मध्यप्रदेश में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि हेतु शासन ने सी.एम.राईज स्कूल की महत्वाकांक्षी परियोजना को प्रदेश में साकार किया है।
  • सीएम राईज स्कूल के तहत 9200 विद्यालयों को दो चरणों में सर्व संसाधन संपन्न बनाया जा रहा है।
  • प्रदेश के पहले सी.एम. राईज स्कूल भवन का निर्माण गुलाना, शाजापुर में पूर्ण हो गया है। जिसका लोकार्पण 17 जुलाई 2023 को किया गया।
  • मध्यप्रदेश में कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए प्रतिभाशाली छात्र प्रोत्साहन योजना 2009-10 में शुरू की गई है। इसके तहत 75 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले छात्रों को लैपटॉप वितरण किया जाता है।
  • म.प्र. की शिवराज सरकार ने 25 सितंबर, 2010 को लोक सेवा गारंटी अधिनियम लागू किया था। इसके तहत 431 लोकसेवा केंद्रों के माध्यम से तय समय सीमा में 701 सरकारी सेवाएं प्रदान की जा रही है।
  • लोक सेवा गारंटी, अधिनियम की 10वीं वर्षगांठ पर सीएम जनसेवा 181 की शुरुआत की गई है।
  • आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश में 3.6 करोड़ लाभार्थी पंजीकृत है।
  • मध्यप्रदेश 91 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है।
  • मध्यप्रदेश में इंदौर लगातार 6 बार प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर बना है साथ ही प्रदेश स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य चुना गया है।
  • मध्यप्रदेश में 2023 में बाघों की कुल संख्या 785 हो गई है इसके साथ ही प्रदेश का टाइगर स्टेट का दर्जा बरकरार है।
  • केंद्र सरकारकी महत्वाकांक्षी गरीब कल्याण योजना के तहत म.प्र. में 1.25 करोड़ से अधिक राशनकार्ड बनाए जा चुके हैं। यह योजना दिसंबर 2023 तक जारी रहेगी।
  • मध्यप्रदेश में 31 हजार करोड़ की लागत से प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में 906 कि.मी. लंबा नर्मदा एक्स प्रेस-वे बनाया जा रहा है।
  • मध्यप्रदेश में ओकारेंश्वर में 2400 करोड़ रुपए की लागत से आदि शंकराचार्य का अद्धैत स्मारक तैयार हो रहा है। यहाँ आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊँची भव्य प्रतिमा स्थापित हो रही है।
  • मध्यप्रदेश में वर्ष 2023 में 28000 मेगावाट का विद्युत उत्पादन किया जा रहा है।
  • मध्यप्रदेश में भोपाल व इंदौर में कुल 62.41 कि.मी. रुट पर 14 हजार करोड़ रुपए की लागत से मेट्रो रेल परियोजना निर्माणाधीन है।
  • मध्यप्रदेश में 2015-16 से 2020-21 के बीच 1 करोड़ 36 लाख लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। प्रदेश में 5 वर्ष की अवधि में गरीबों की संख्या में 15.94 प्रतिशत की गिरावट आई है।
  • मध्यप्रदेश में 15 नवंबर 2022 को जनजातीय समुदाय. को जल, जंगल जमीन के अधिकार देने के लिए पेसा एक्ट लागू किया गया।
  • मध्यप्रदेश के 20 जिलों के 89 जनजातीय बहुल विकास खंडों में पेसा एक्ट लागू किया गया है। मध्यप्रदेश पेसा एक्ट लागू करने वाला देश का प्रथम राज्य है।
  • मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत अब तक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 44 लाख लोगों को लाभांवित किया गया है।