मध्यप्रदेश खेल पुरस्कार: एकलव्य और विक्रम पुरस्कार


इंदौर के अपूर्व-प्रवीण को विक्रम, कृष्णा-प्रखर को एकलव्य अवार्ड

मध्यप्रदेश खेल पुरस्कार की घोषणा 3 अप्रैल को हुई। इस वर्ष कुल 27 खिलाड़ियों और कोचों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें चार खिलाड़ी इंदौर के हैं। कृष्णा मिश्रा को स्क्वॉश, प्रखर जोशी को गोताखोरी में नेशनल स्तर पर पदक जीतने पर एकलव्य अवॉर्ड मिला है। जबकि अपूर्व दुबे को वेटलिफ्टिंग और प्रवीण दवे को साफ्टबॉल में पदकीय सफलता के लिए विक्रम पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

कृष्णा मिश्रा (स्क्वॉश), एकलव्य अवॉर्ड

कृष्णा मिश्रा ने टीम और व्यक्तिगत स्क्वॉश में पदकीय सफलता हासिल की है। उनकी इंडिया रैंकिंग नंबर-1 और एशिया रैंकिंग नंबर 2 है। इसके अलावा वे जूनियर वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर 5 पर हैं।

प्रखर जोशी (गोताखोरी), एकलव्य अवॉर्ड

2016 से 2019 तक स्कूल नेशनल गेम्स में 3 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदक अपने नाम किए। 2021-22 जूनियर नेशनल में दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते थे।

अपूर्व दुबे (वेटलिफ्टिंग), विक्रम अवॉर्ड

डिस्कस थ्रो में पदक नहीं जीतने के बाद उन्होंने वेटलिफ्टिंग में हाथ आजमाए और पदकीय सफलता हासिल की। वे मप्र के एकमात्र वेटलिफ्टर हैं, जिन्होंने नेशनल स्पर्धाओं में 900+ किग्रा वजन उठाया।

प्रवीण दवे (सॉफ्टबॉल), विक्रम पुरस्कार

सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में 6 रजत पदक अपने नाम किए हैं। 2017 वर्ल्ड चैम्पियनशिप और 2018 एशियन चैम्पियनशिप, 2010 जूनियर एशियन चैम्पियनशिप में पदक जीते। 2011 में एकलव्य अवॉर्ड प्राप्त किया।

अर्जुन अवॉर्डी शूटर ऐश्वर्य को अब विक्रम अवॉर्ड

मप्र के स्टार शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को सरकार विक्रम अवॉर्ड से नवाजेगी। ऐश्वर्य को दो साल पहले ही केंद्र सरकार ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया था।

स्रोत: मध्यप्रदेश खेल पुरस्कार | अप्रैल 2025




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika December 2025
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2025 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे