22 जुलाई – सोयाबीन एवं दलहन उत्पादन में मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर

• केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा22 जुलाई को प्रस्तुत आर्थिक सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश से संबंधित बिंदुओं की चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश वर्ष 2023- 24 में सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में तेजी से आगे बढ़ते राज्यों में शामिल है। मध्यप्रदेश ने 15 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की है। केंद्रीय मंत्री ने अपने वक्तव्य में मध्यप्रदेश से जुड़े दो नदी जोड़ो अभियानों केन-बेतवा लिंक परियोजना और काली सिंध-चंबल-पार्वती लिंक परियोजना का भी उल्लेख किया है। • दलहन उत्पादन में मध्यप्रदेश भारत में प्रथम स्थान पर है और तिलहन उत्पादन में देश में नंबर दो पर है। • मध्यप्रदेश देश में दलहन का एक चौथाई हिस्सा उत्पादन कर रहा है और देश के तिलहन उत्पादन में मध्यप्रदेश का पांचवा हिस्सा है। • सोयाबीन उत्पादन में मध्यप्रदेश पुनः प्रथम स्थान पर है। चना व गेहूं के उत्पादन में भी मध्यप्रदेश प्रथम है। • कुल खाद्यान्न उत्पादन में मध्यप्रदेश, देश में द्वितीय स्थान पर है। मक्का, मोटे अनाज, मूंगफली और मटर के उत्पादन में मध्यप्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
2024 की परीक्षाओं हेतु 2023 की वार्षिकी E-Book मूल्य मात्र -50रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे