मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा - 10वीं और 12वीं के लिए दो परीक्षा प्रणाली


मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा अब दो बार होगी

मध्य प्रदेश में अब 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा दो बार होगी। यह व्यवस्था 2024-25 के शैक्षणिक वर्ष से लागू होगी, अर्थात जो विद्यार्थी फरवरी में बोर्ड परीक्षा देंगे, वे जुलाई में आयोजित होने वाली द्वितीय परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने इस व्यवस्था को लागू करने के लिए एक अधिसूचना जारी की है, जिससे सप्लीमेंट्री परीक्षा की व्यवस्था समाप्त हो जाएगी।

नई परीक्षा व्यवस्था के प्रमुख विवरण:

  • पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में होगी।
  • दूसरी परीक्षा जुलाई-अगस्त में आयोजित की जाएगी।
  • वार्षिक परिणाम दोनों परीक्षाओं के अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा।
  • सप्लीमेंट्री परीक्षा की व्यवस्था समाप्त की जा रही है।

इस बार लगभग 17 लाख विद्यार्थी 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं, जिनके परिणाम जल्द ही घोषित होने की संभावना है। इसके बाद जुलाई में द्वितीय परीक्षा आयोजित की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल विनियम 1965 में संशोधन कर यह अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित की।

21 मार्च को इस संशोधन का प्रारूप अधिसूचित किया गया था और 15 दिनों तक आपत्तियाँ और सुझाव मांगे गए थे, जिसे अब अंतिम रूप से लागू कर दिया गया है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे