लौरा कार्डोसो ने रचा इतिहास | टी20 मैच में लिए 9 विकेट


टी20 मैच में 9 विकेट लेकर लौरा कार्डोसो ने रचा इतिहास

किसी टी20 मैच में पांच विकेट लेना ही बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, लेकिन ब्राजील की 21 वर्षीय तेज गेंदबाज लौरा कार्डोसो ने एक ही मैच में 9 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है।

लौरा कार्डोसो टी20 इंटरनेशनल (पुरुष या महिला) में 9 विकेट लेने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि 9 अप्रैल 2026 को हासिल की।

ऐतिहासिक प्रदर्शन

21 वर्षीय ऑलराउंडर ने बोत्सवाना के गाबोरोन स्थित बोत्सवाना क्रिकेट एसोसिएशन ओवल-2 मैदान पर बीसीए कालाहारी महिला टी20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट में लेसोथो के खिलाफ यह कारनामा किया।

उन्होंने 3 ओवर में केवल 4 रन देकर 9 विकेट झटके, जिसमें से 2 ओवर मेडन रहे।

टूटे पुराने रिकॉर्ड

इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने महिला और पुरुष क्रिकेट के पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए:

  • रोहमालिया (इंडोनेशिया) – 7 विकेट (2024, मंगोलिया के खिलाफ)
  • सोनम येशे (भूटान) – 8 विकेट (2025, म्यांमार के खिलाफ)

करियर प्रदर्शन

लौरा कार्डोसो ने अब तक ब्राजील के लिए 48 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 55 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2021 में अमेरिका के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे