नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य – 16 अक्टूबर 2025


नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य – 16 अक्टूबर 2025

  • काजीरंगा नेशनल पार्क की निदेशक सोनाली घोष को केंटन आर. मिलन अवॉर्ड मिला। वह यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली भारतीय हैं। यह सम्मान राष्ट्रीय उद्यानों और संरक्षित क्षेत्रों में नवाचार के लिए दिया जाता है। इसे वर्ल्ड कमीशन ऑन प्रोटेक्टेड एरिया की ओर से प्रदान किया जाता है।
  • इजराइल ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपनी सर्वोच्च नागरिक सम्मान इजरायली प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ ऑनर देने की घोषणा की। यह सम्मान उन्हें गाजा संघर्षविराम और बंधकों की रिहाई में भूमिका के लिए दिया जाएगा।
  • मालदीव दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने मां से बच्चे में संक्रमण के तीन गंभीर रोग – एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी और सिफलिस को समाप्त कर दिया है। डब्ल्यूएचओ ने इसकी औपचारिक पुष्टि की है। इसे ट्रिपल एलिमिनेशन कहा जाता है।
  • आरबीआई ने भारतीय बैंकों को भूटान, नेपाल, श्रीलंका के व्यक्तियों व बैंकों को भारतीय रुपए में कर्ज देने की अनुमति दी है। इससे रुपए का अंतरराष्ट्रीय उपयोग बढ़ेगा।
  • हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में भारत की रैंकिंग 5 स्थान गिरकर 85वें स्थान पर पहुंच गई है। 2024 में भारत 80वें स्थान पर था। अब भारतीय नागरिक 57 देशों में वीजा-फ्री यात्रा कर सकते हैं। सिंगापुर सूची में पहले स्थान पर रहा।

45वाँ GITEX Global 2025 दुबई में शुरू

GITEX दुनिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी और एआई एक्सपो है। यह कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में नवाचार और निवेश को बढ़ावा देना है।

AI स्किल्स पासपोर्ट – निशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम

यह एक निशुल्क ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम है जिसे EY इंडिया और माइक्रोसॉफ्ट ने शुरू किया है। इसका उद्देश्य युवाओं को AI से जुड़ी नौकरी योग्य स्किल्स सिखाना और भारत के डिजिटल स्किल गैप को कम करना है।

यह कार्यक्रम 16 वर्ष या उससे अधिक आयु के युवाओं के लिए है। इसमें लगभग 10 घंटे की ऑनलाइन ट्रेनिंग शामिल है जिसमें वीडियो लेक्चर, प्रैक्टिकल एक्सरसाइज और असेसमेंट होंगे। यह कोर्स अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध होगा तथा इसमें मॉड्यूलर कंटेंट, प्रैक्टिकल लर्निंग, करियर गाइडेंस और सर्टिफिकेट की सुविधा दी गई है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे