सामान्य ज्ञान प्रश्न - 10 अक्टूबर 2025
नवीनतम सामान्य ज्ञान प्रश्न - 10 अक्टूबर 2025
-
देश में पहला पीएम मित्र पार्क किस राज्य में स्थापित किया जा रहा है?
उत्तर: मध्यप्रदेश -
भारत में मैनेजमेंट संस्थानों में किस संस्थान को शीर्ष रैंकिंग शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रदान की गई है?
उत्तर: भारतीय प्रबन्धन संस्थान, अहमदाबाद -
दादा साहब फाल्के पुरस्कार किस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार है?
उत्तर: सिनेमा -
जीएसटी 2.0 के तहत जीएटी संस्थान में किए गए ऐतिहासिक सुधारों के पश्चात जीएसटी की मुख्य दरें अब कितनी हैं?
उत्तर: दो -
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना समाज के किस वर्ग के सामाजिक-आर्थिक उन्नयन के लिए है?
उत्तर: रेहड़ी-पटरी वाले छोटे कारोबारी -
महिलाओं को सामाजिक-आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए किस राज्य सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना लागू करने का निर्णय 2025 में लिया है?
उत्तर: हरियाणा -
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय आयातों पर 25% पारस्परिक प्रशुल्क के अतिरिक्त 25% का दण्डात्मक प्रशुल्क किस दिनांक से प्रभावी हुआ?
उत्तर: 27 अगस्त, 2005 से -
दी प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग एक्ट, 2025 किस दिनांक से लागू हुआ?
उत्तर: 1 अक्टूबर 2025 से