नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य: विश्व रिकॉर्ड, नियुक्तियाँ, खेल और वैश्विक घटनाएं
नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य – जून 2025
- सूर्य नमस्कार का विश्व रिकॉर्ड: हरियाणा के संदीप आर्य ने गुजरात के मोढेरा में 20,000 बार सूर्य नमस्कार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। उनका नाम अमेरिका बुक और लंदन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है।
- भारत में डोयचे बैंक के सीईओ नियुक्त: डोयचे बैंक ने स्टीफन शेफर को भारत स्थित अपने वैश्विक क्षमता केंद्र का सीईओ नियुक्त किया है।
- बीएसएफ की टुकड़ी यूएन शांति मिशन के लिए रवाना: बीएसएफ की 18वीं टुकड़ी, कमांडेंट कैलाश सिंह मेहता के नेतृत्व में, संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में भाग लेने के लिए कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के लिए रवाना होगी।
- नॉर्वे चेस टूर्नामेंट: वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। 17वें दौर में उन्होंने अर्जुन को पहली बार क्लासिकल शतरंज में हराया।
- आरबीआई का नया कैश फ्लो विश्लेषण फ्रेमवर्क: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सभी बैंकों की नकदी स्थिति की निगरानी के लिए एक नया कैश फ्लो विश्लेषण ढांचा तैयार करेगा।
- पोलैंड राष्ट्रपति चुनाव: पोलैंड में राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार करोल नवरोकी ने 50.80% वोटों से जीत दर्ज की, जबकि सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार राफाल को 49.11% वोट मिले। >
Usefull Links
Latest News
Blog
ई-पुस्तकें