Latest General Knowledge Facts-30-12-2025


नवीनतम सामान्य ज्ञान के तथ्य

  • पीवी सिंधु को BWF एथलीट्स कमीशन का चेयरपर्सन चुना गया: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) एथलीट्स कमीशन का चेयरपर्सन चुना गया है। उनका कार्यकाल 2026 से 2029 तक रहेगा। सिंधु दो बार की ओलंपिक पदक विजेता हैं और 2017 से BWF कमीशन से जुड़ी हुई हैं। 2020 से वे BWF की इंटीग्रिटी एंबेसडर भी हैं।
  • भारत का पहला स्वदेशी MRI स्कैनर: बैंगलूरु स्थित स्टार्टअप वोक्सेलग्रिड्स ने देश का पहला स्वदेशी MRI स्कैनर विकसित किया है, जिसकी क्षमता 15 टेस्ला है। यह स्कैनर नागपुर के कैंसर फाउंडेशन में लगाया गया है। इसमें लिक्विड हीलियम की आवश्यकता नहीं होती, जिससे निर्माण लागत में 40 प्रतिशत की कमी आती है।
  • चीन ने दुनिया की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे टनल खोली: चीन ने शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र में 2,213 किलोमीटर लंबी तियानशान शेंगली एक्सप्रेसवे टनल को यातायात के लिए शुरू किया। यह दुनिया की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे टनल है, जिसकी गहराई अधिकतम 1,112 मीटर तक है।
  • भारतीय रेलवे की योजना: भारतीय रेलवे ने 2030 तक देश के 48 प्रमुख शहरों में ट्रेन क्षमता को दोगुना करने की योजना बनाई है, ताकि बड़े और व्यस्त रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को कम किया जा सके। भारतीय रेलवे का नेटवर्क दुनिया का चौथा सबसे बड़ा है, और यात्री संख्या के हिसाब से यह दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्क है। हावड़ा जंक्शन (पश्चिम बंगाल) भारत का सबसे बड़ा और व्यवस्थित रेलवे स्टेशन है।
  • राष्ट्रपति मुर्मू ने पनडुब्बी मिशन में भाग लिया: पनडुब्बी मिशन का मतलब है किसी पनडुब्बी का समुद्र के भीतर अभ्यास या वास्तविक अभियान के लिए यात्रा। हाल ही में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने INS वाघशीर पनडुब्बी पर सवार होकर एक पनडुब्बी मिशन में भाग लिया। वे यह अनुभव प्राप्त करने वाली भारत की दूसरी राष्ट्रपति बनीं। इससे पहले यह अनुभव पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को भी मिला था। राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्नाटक के कारवार नेवल बेस से पनडुब्बी यात्रा की। INS वाघशीर भारतीय नौसेना की आधुनिक डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों की श्रेणी में आती है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे