नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य - 27 जून 2025


नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य - 27 जून 2025

1. डब्ल्यूएमओ की जलवायु रिपोर्ट

डब्ल्यूएमओ की एशिया में जलवायु स्थिति रिपोर्ट में 2024 को एशिया में अब तक का सबसे गर्म साल घोषित किया गया। इसमें एशिया का औसत तापमान 1991 से 2020 के औसत से 1.04 डिग्री अधिक था।

2. असम में ट्रांसजेंडर्स को ओबीसी का दर्जा

असम सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय को ओबीसी दर्जा देने की घोषणा की। इसका उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय के सामाजिक समावेशन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

3. नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता

भारत के जैवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा ने चेकिया में ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025 एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता में उन्होंने 85.29 मीटर का थ्रो किया।

4. बिहार का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र

भारत के नए लघु मॉड़्यूलर रिएक्टर (एसएमआर) मिशन के तहत बिहार में पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित होगा। इससे बिहार एसएमआर परमाणु संयंत्रों वाले छह राज्यों में से एक बन जाएगा।

5. भारत की पहली पूर्ण-स्टैक क्वांटम वैली

आंध्रप्रदेश के अमरावती में देश की पहली पूर्ण-स्टैक क्वांटम वैली लॉन्च होगी। इस केंद्र में क्वांटम कम्प्यूटर से जुड़े हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और रिसर्च एक ही जगह पर विकसित किए जाएंगे।

6. नाटो शिखर सम्मेलन

नीदरलैंड्स के हेग में 76वाँ नाटो शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ। यह सम्मेलन नीदरलैंड्स में पहली बार आयोजित हुआ जिसमें रक्षा खर्च बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। नाटो की स्थापना 1949 में की गई थी। आज 32 देश इसके सदस्य हैं।

7. भारत ब्लूमबर्ग अवॉर्ड से सम्मानित

लोगों को तंबाकू छोड़ने में मदद करने के प्रयासों के लिए भारत को ओ श्रेणी में प्रतिष्ठित ब्लूमबर्ग फिलैंथ्रोपीज ग्लोबल टोबैको कंट्रोल अवार्ड से सम्मानित किया गया।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे