नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य – 10 जुलाई 2025


नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य – जुलाई 2025

  • RCB सबसे मूल्यवान टीम: हुलिहान लोकी की रिपोर्ट के अनुसार RCB (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) आईपीएल की सबसे मूल्यवान टीम बन गई है, जिसकी वैल्यू 269 मिलियन डॉलर (लगभग ₹2,240 करोड़) आंकी गई है। आईपीएल का कुल कारोबार लगभग ₹16 लाख करोड़ हो गया है।
  • शिशुओं के लिए पहली मलेरिया दवा: दुनिया की पहली मलेरिया की दवा जिसे विशेष रूप से शिशुओं के लिए बनाया गया है, को मंजूरी मिल गई है। इस दवा का नाम कॉर्टेम है और इसे नोवार्टिस ने विकसित किया है।
  • ईआरएएसआर रॉकेट का परीक्षण: भारत ने पनडुब्बियों को निशाना बनाने वाली रॉकेट प्रणाली ईआरएएसआर का सफल परीक्षण INS कवरती से किया।
  • सबीह खान बने एपल के COO: भारतीय मूल के सबीह खान को एपल का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया गया है। वे जेफ विलियम्स की जगह लेंगे और वर्तमान में कंपनी की वैश्विक सप्लाई चेन का प्रबंधन करते हैं।
  • अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC): ICC ने तालिबान के सर्वोच्च नेताओं के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। ICC की स्थापना 1998 में रोम संधि के तहत हुई और इसने 1 जुलाई 2002 से काम शुरू किया। इसका मुख्यालय हेग, नीदरलैंड में है। इसके 125 सदस्य देश हैं। यह नरसंहार, युद्ध अपराध, मानवता के खिलाफ अपराध और आक्रमण जैसे गंभीर मामलों की जांच करता है। भारत इसका सदस्य नहीं है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे