नवीनतम सामान्य ज्ञान – 4 फरवरी 2026
नवीनतम सामान्य ज्ञान – 4 फरवरी 2026
- भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी देविका सिंह ने थाईलैंड मास्टर्स 2026 में अपना पहला BWF सुपर 300 खिताब जीता। 20 वर्षीय हरियाणा की देविका ने फाइनल में मलेशिया की गोह जिन वेई को हराया। वह पी.वी. सिंधु के बाद इस उपलब्धि तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला एकल खिलाड़ी बन गईं।
- भारतीय मूल के जलवायु वैज्ञानिक वीरभद्रन रामनाथन को क्रैफोर्ड प्राइज 2026 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार भू-विज्ञान का नोबेल माना जाता है। उनके शोध से यह सिद्ध हुआ कि जलवायु परिवर्तन कई ग्रीनहाउस गैसों के संयुक्त प्रभाव से होता है।
- जालंधर स्थित आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट कर दिया गया है। वहीं, लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट पर नए सिविल टर्मिनल का उद्घाटन किया गया। आदमपुर एयरपोर्ट को दोआबा क्षेत्र में हवाई सेवाओं को मजबूत करने के लिए विकसित किया गया है।