नवीनतम सामान्य ज्ञान के तथ्य | करंट अफेयर्स-15-1-2026


नवीनतम सामान्य ज्ञान के तथ्य

  • भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने श्रीलंका के कुमार संगकारा को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक रन बनाने वालों की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में उनके अंतरराष्ट्रीय रन 28,068 हो गए। इस सूची में उनसे आगे केवल सचिन तेंदुलकर हैं।
  • आंध्र प्रदेश सरकार ने नेल्लोर जिले में दगदर्थी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मंजूरी दी है। इसके बाद यह राज्य का आठवां हवाई अड्डा होगा, जिससे नेल्लोर और दक्षिणी आंध्र प्रदेश की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
  • जर्मनी ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा-फ्री ट्रांजिट सुविधा की घोषणा की है। इसके तहत भारतीय पासपोर्ट धारकों को जर्मनी के एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल ट्रांजिट एरिया में रुकने के लिए ट्रांजिट वीजा की आवश्यकता नहीं होगी।
  • देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी-हावड़ा के बीच चलेगी। इसमें केवल कन्फर्म टिकट ही जारी किए जाएंगे और न्यूनतम चार्जेबल दूरी 400 किमी निर्धारित की गई है।
  • सरकार ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन नियम, 2026 लागू किए हैं। इसके तहत हर राष्ट्रीय खेल महासंघ की जनरल बॉडी में 4 उत्कृष्ट खिलाड़ी होंगे, जिनमें 50% महिलाएं होंगी। न्यूनतम आयु 25 वर्ष और कूलिंग-ऑफ पीरियड अनिवार्य होगा।
  • हेनली पासपोर्ट इंडेक्स की नई रैंकिंग में भारत का स्थान पांच पायदान ऊपर चढ़कर 80वां हो गया है। भारतीय पासपोर्ट से अब 55 देशों में वीजा-फ्री यात्रा संभव है। सिंगापुर पहले स्थान पर है।
  • आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। वे जापान की समुराई मार्शल आर्ट केनजुत्सु में शामिल होने वाले पहले भारतीय बने हैं।
  • चीनी वैज्ञानिकों ने चंद्रमा के लिए दुनिया का पहला लूनर टाइमकीपिंग सॉफ्टवेयर विकसित किया है। यह चंद्रमा पर सटीक समय निर्धारण में मदद करेगा, जिससे नेविगेशन और लैंडिंग अधिक सुरक्षित होगी।
  • इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र की 7 एजेंसियों से अलग होने का निर्णय लिया है। यह घोषणा इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन साआर ने की।
  • टाटा समूह की इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में साउंड मार्क रजिस्टर कराने वाली पहली कंपनी बनी है। इसके ब्रांड ‘ताज’ को ट्रेडमार्क सुरक्षा मिली है।
  • ताज का साउंड एक विशेष सोनिक सिग्नेचर है, जिसे ‘Tajness’ कहा जाता है।
  • देश का पहला साउंड ट्रेडमार्क याहू की प्रसिद्ध ‘टुडुम’ आवाज है।
  • टेक सेक्टर का प्रसिद्ध साउंड मार्क इंटेल का पाँच नोट जिंगल ‘Do-Re-Mi-Do-Re’ है।
  • फ्लोरीकल्चर बागवानी की वह शाखा है जिसमें फूलों और सजावटी पौधों की खेती, उत्पादन और व्यावसायिक बिक्री की जाती है। यह शब्द लैटिन के फ्लोरस (फूल) और कल्चर (खेती) से बना है। हाल ही में मणिपुर के सोनापति चोखोने क्रिचेना ने फ्लोरीकल्चर तकनीक से अपने गांव को बदल दिया है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे