नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य | अगस्त 2025 | भारत और विश्व की ताज़ा जानकारी


नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य – अगस्त 2025

  • चीन ने दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ एंड लैंडिंग कार्गो विमान लॉन्च किया है। इसका नाम V2000CG कैरीऑल है, और यह 200 किमी/घंटा की रफ्तार से उड़ान भरता है।
  • इंडसइंड बैंक ने राजीव आनंद को नया प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल 3 साल का होगा। वे पहले एक्सिस बैंक में डिप्टी एमडी थे। यह नियुक्ति शेयरहोल्डर की मंजूरी के बाद लागू होगी।
  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की स्वीकृत ताकत अब 2.20 लाख हो गई है। हर साल लगभग 14,000 जवान भर्ती किए जाएंगे, जिससे औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा मिलेगा।
  • S&P ग्लोबल की HSBC इंडिया सर्विसेज PMI रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में भारत का सेवाएं सूचकांक 60.5 रहा, जो पिछले 11 महीनों में सबसे अधिक है। यह वृद्धि वैश्विक मांग और घरेलू बिक्री की वजह से संभव हुई।
  • डाक विभाग 1 सितंबर से रजिस्टर्ड पोस्ट सेवा बंद करेगा और इसे स्पीड पोस्ट में मिला दिया जाएगा। यह निर्णय आधुनिकीकरण योजना के तहत लिया गया है। यह सेवा लगभग 50 वर्षों से चल रही थी।
  • JSW स्टील और जापान की JFE स्टील मिलकर ₹5,845 करोड़ का निवेश ग्रेन ओरिएंटेड इलेक्ट्रिकल स्टील (CRGO) के उत्पादन में करेंगी। इससे नासिक और विजयनगर प्लांट में उत्पादन बढ़ेगा।
  • रूस ने INF संधि से पूरी तरह हटने की घोषणा की है। यह संधि 1987 में अमेरिका और सोवियत संघ के बीच परमाणु हथियारों की होड़ को रोकने के लिए बनाई गई थी। इसमें 500 से 5,500 किमी रेंज वाली जमीनी बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों पर प्रतिबंध था। 2019 में अमेरिका ने रूस पर उल्लंघन (9M729 मिसाइल) का आरोप लगाते हुए इससे हटने की घोषणा की थी।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे