नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य – 23 मई 2026


नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य – 23 मई 2026

केरल ने बनाया देश का पहला समर्पित एआई मंत्रालय

केरल सरकार ने देश का पहला समर्पित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मंत्रालय बनाया है। इस मंत्रालय की जिम्मेदारी पीके कुन्हालीकुट्टी को सौंपी गई है।

यह मंत्रालय उद्योग और वाणिज्य विभाग के साथ मिलकर कार्य करेगा। इस पहल का उद्देश्य केरल को आधुनिक तकनीक और एआई के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करना है।

सियोल में भारतीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में भारतीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया गया है। यह स्मारक कोरियाई युद्ध की 75वीं वर्षगांठ पर भारतीय सैनिकों के बलिदान के सम्मान में बनाया गया है।

यह स्मारक विशेष रूप से 60 पैरा फील्ड एम्बुलेंस इकाई के योगदान को समर्पित है। इस अवसर पर भारत और दक्षिण कोरिया के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए गए।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे