12 सितंबर 2025 के नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य 12 -9- 2025


12 सितंबर 2025 के नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य

  • भारतीय नौसेना: भारतीय नौसेना ने ठाणे में अपने 11वें एम्युनेशन कम टॉरपीडो कम मिसाइल बजरा 25 (यार्ड 135) का जलावतरण किया। यह 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत निर्मित है।
  • स्वच्छ वायु सर्वेक्षण अवॉर्ड्स: पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पुरस्कार वितरित किए। इंदौर, जबलपुर, आगरा और उदयपुर शीर्ष स्थान पर रहे। इंदौर और उदयपुर को रामसर कन्वेंशन के तहत वेटलैंड सिटी की मान्यता भी मिली।
  • नवीन निदेशक - NIScPR: डॉ. गीता वाणी रायसम ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस कम्युनिकेशन एंड पॉलिसी रिसर्च की निदेशक का पदभार संभाला। उन्होंने विज्ञान संचार और नीति को प्राथमिकता बताया।
  • किड ऑफ द ईयर 2025: 17 वर्षीय भारतीय अमेरिकी तेजस्वी मनोज को टाइम मैगजीन द्वारा किड ऑफ द ईयर 2025 चुना गया। उन्होंने बुजुर्गों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने के लिए 'शील्ड सीनियर्स' नामक वेबसाइट बनाई है जिसमें एआई और चैटबॉट तकनीक शामिल है।
  • नासा का मंगल मिशन: नासा के अनुसार 2024 में मंगल ग्रह से लाए गए “सैफायर कैन्यन” नमूने में जीवन के संकेत वाले पदार्थ पाए गए हैं। यह अब तक का सबसे ठोस प्रमाण माना जा रहा है कि मंगल पर कभी जीवन रहा हो सकता है।
  • मोकामा-मुंगेर ग्रीनफील्ड हाईवे: कैबिनेट ने बिहार में 82.4 किमी लंबे इस हाईवे निर्माण को मंज़ूरी दी। ₹4,447 करोड़ की इस परियोजना से पूर्वी बिहार में कनेक्टिविटी बढ़ेगी। यह बक्सर-भागलपुर सड़क परियोजना का हिस्सा है।
  • भारत की सबसे तेज T20 जीत: भारत ने एशिया कप के पहले मैच में UAE के खिलाफ 93 गेंद शेष रहते 58 रनों का लक्ष्य सिर्फ 4.3 ओवर में हासिल किया – यह T20 इतिहास की सबसे तेज जीत है।
  • आदिवासी मंत्रालय का डिजिटल प्लेटफॉर्म: जनजातीय मंत्रालय ने 'आदि संस्कृति' डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, जिसमें शामिल हैं:
    • आदि विवि – डिजिटल शिक्षा सामग्री
    • आदि संपदा – सांस्कृतिक संग्रह
    • आदि हाट – ऑनलाइन आदिवासी बाजार
  • ISRO की 100वीं टेक ट्रांसफर डील: ISRO ने अपनी 100वीं तकनीकी ट्रांसफर डील के तहत हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV) निर्माण का अधिकार दिया। यह पहली बार है जब इसरो ने निजी कंपनी को रॉकेट तकनीक सौंपी है।

तिथि: 12 सितंबर 2025




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे