सामान्य ज्ञान के नवीनतम तथ्य – 10 मार्च 2026


सामान्य ज्ञान के नवीनतम तथ्य – 10 मार्च 2026

  • ब्रेट रैंडेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड की घरेलू टीम सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के गेंदबाज ब्रेट रैंडेल ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट के 254 साल के इतिहास में लगातार 5 गेंदों पर 5 विकेट लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वे 8 गेंदों के भीतर 6 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए और प्रोफेशनल मैच में ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ी बने।
  • नेपाल संसदीय चुनाव: नेपाल में हुए संसदीय चुनाव में 14 महिलाएँ संसद के लिए चुनी गईं, जो कुल सीटों का लगभग 8.48 प्रतिशत है। इनमें से 13 सीटें राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने जीतीं, जबकि एक सीट नेपाली कांग्रेस के खाते में गई।
  • श्रीलंका क्रिकेट टीम के नए कोच: श्रीलंका ने अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए गैरी कर्स्टन को नया मुख्य कोच नियुक्त करने की घोषणा की है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर गैरी कर्स्टन 15 अप्रैल से श्रीलंका की राष्ट्रीय पुरुष टीम के मुख्य कोच का पद संभालेंगे।
  • कूनो नेशनल पार्क में बढ़ी चीता संख्या: कूनो नेशनल पार्क में अब चीतों की संख्या बढ़कर 53 तक पहुंच गई है। मादा चीता ज्वाला ने 9 मार्च को पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया। इसे भारत के चीता संरक्षण कार्यक्रम की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
  • भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक: 2021 से 2025 के बीच भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार और सैन्य उपकरण आयातक रहा। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के अनुसार इस अवधि में यूक्रेन सबसे बड़ा हथियार आयातक रहा।
  • शाहेद ड्रोन की क्षमता: अमेरिका और ईरान के तनाव के बीच शाहेद ड्रोन की क्षमता चर्चा में है। इन्हें आत्मघाती ड्रोन भी कहा जाता है। यह ड्रोन 30 से 50 किलोग्राम विस्फोटक ले जा सकता है और 180 से 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से 2500 किलोमीटर तक उड़ सकता है। इसे जीपीएस से नियंत्रित किया जा सकता है। इसके प्रमुख संस्करणों में शाहेद-136 और छोटा संस्करण शाहेद-131 शामिल हैं। इसकी कीमत लगभग 20 से 40 हजार डॉलर बताई जाती है और रूस भी इसका उपयोग कर रहा है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे