केरल बना 10वीं में रोबोटिक्स अनिवार्य करने वाला पहला राज्य


केरल बना 10वीं में रोबोटिक्स अनिवार्य करने वाला पहला राज्य

एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल के तहत, केरल भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने 10वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों के लिए रोबोटिक्स की पढ़ाई अनिवार्य कर दी है। यह विषय नए शैक्षणिक सत्र में 2 जून 2025 से शुरू किया जाएगा।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कक्षा 10 की सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) पुस्तक में ‘द वर्ल्ड ऑफ रोबोट्स’ नामक एक नया अध्याय जोड़ा गया है, जो रोबोटिक्स की बुनियादी समझ को रोचक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सिखाएगा।

केआईटीई (केरल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नोलॉजी फॉर एजुकेशन) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और आईसीटी पाठ्यपुस्तक समिति के अध्यक्ष के. अनवर सादथ ने बताया कि इस पहल से छात्रों को रोबोटिक्स की बुनियादी जानकारी मिलेगी और उन्हें तकनीकी शिक्षा की ओर प्रेरित किया जाएगा।

इस योजना को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए, केआईटीई ने राज्य के स्कूलों में पहले ही 29,000 से अधिक रोबोटिक्स किट वितरित कर दिए हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे