डॉ. कलाम के दस्तावेज अब राष्ट्रीय अभिलेख बने


डॉ. कलाम के दस्तावेज अब राष्ट्रीय अभिलेख बने

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निजी दस्तावेज अब संरक्षित किए जाएंगे। उनके परिजनों ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मूल पत्राचार और विभिन्न संस्थानों में दिए गए व्याख्यान से जुड़े निजी कागजात भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार को सौंपे हैं। इनमें कई तस्वीरें भी शामिल हैं।

भारत के मिसाइल मैन कहे जाने वाले एपीजे अब्दुल कलाम एक प्रख्यात वैज्ञानिक थे। वे 2002 से 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार (एनएआई) ने सोमवार को कलाम के निजी कागजात प्राप्त किए। इसमें मूल पत्र, पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, यात्रा रिपोर्ट और विभिन्न विश्वविद्यालयों और संगठनों में उनके द्वारा दिए गए व्याख्यान शामिल हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे