5 जून- नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई के लिए पेरू से साझेदारी की।

एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) और रिजर्व बैंक ऑफ पेरू ने UPI जैसे ट्रांजेक्शन सिस्टम को लागू करने के लिए साझेदारी की है। आपको बता दें कि एनआईपीएल भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडरी कंपनी है। एनआईपीएल ने बयान में कहा कि यह सहयोग एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है, जिससे पेरू दक्षिण अमेरिका में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सिस्टम को अपनाने वाला पहला देश बन गया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “एनआईपीएल और पेरू के केंद्रीय रिजर्व बैंक (BCRP) ने पेरू में यूपीआई जैसी तत्काल समय पर भुगतान प्रणाली को सक्षम करने के लिए एक साझेदारी की घोषणा की है।” यह रणनीतिक साझेदारी बीसीआरपी को देश के भीतर एक कुशल भुगतान मंच स्थापित करने और व्यक्तियों और कारोबार क्षेत्रों के बीच तत्काल भुगतान की सुविधा प्रदान करने में सक्षम बनाती है। एनपीसीआई इंटरनेशनल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) रितेश शुक्ला ने कहा कि इस साझेदारी का उद्देश्य पेरू के वित्तीय बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देना है।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
CUET (UG) - 2024 - मूल्य मात्र -350 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे