20 जून- केंद्रीय कैबिनेट में खरीफ की 14 फसलों पर एमएसपी बढ़ाया।

केंद्र सरकार ने बढ़ाया 14 खरीफ की फसलों की MSP, शिवराज ने कहा-किसानों को मिलेगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने से किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य मिलेगा। इस निर्णय से किसानों को उपज के न्यूनतम मूल्य की गारंटी मिलेगी।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य मिलेगा। किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि अंतरित करने के बाद अब केंद्र सरकार ने खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसमें अरहर का न्यूनतम समर्थन मूल्य सात हजार रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर सात हजार 550 रुपये प्रति क्विंटल किया है यानी 550 रुपये की वृद्धि की गई है। इसी तरह प्रति क्विंटल सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2,183 के स्थान पर 2,300 रुपये मिलेगा। इस निर्णय से किसानों को उपज के न्यूनतम मूल्य की गारंटी मिलेगी।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस निर्णय से किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य मिलेगा। वहीं, मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में खरीफ फसलों में सोयाबीन, धान, अरहर, मक्का, मूंग और कपास की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। बोवनी की तैयारियां चल रही है। केंद्र सरकार द्वारा 14 खरीफ की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि का निर्णय लिया गया है। इससे प्रदेश के किसानों को लाभ होगा।

भारत सरकार द्वारा विपणन सत्र 2024-25 के लिए खरीफ फसलों का एमएसपी बढ़ाने पर मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "आज कैबिनेट में खरीद के फसलों के लिए करीब 14 प्रकार के फसलों पर जिस प्रकार से MSP पर बढ़ोतरी की है।

मालवा निमाड़ अंचल में कपास की खेती अधिक होती है। इसका समर्थन मूल्य 501 रुपये बढ़ाया है। सोयाबीन का समर्थन मूल्य 4,600 की जगह 4,892 रुपये हाेगा यानी प्रति क्विंटल कम से कम 292 रुपये अधिक मिलेंगे। मूंगफली पर 406, सूरजमुखी का बीज 520, राई 983, तिल 632, उड़द 450, मूंग 124, मक्का 135, रागी 444, ज्वार पर 191 से 196 रुपये समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ सीजन 2024-25 के लिए 14 खरीफ फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। सबसे महत्वपूर्ण वृद्धि तिलहन और दालों के लिए की गई है। इस निर्णय। से किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि अन्नदाता का कल्याण मोदी सरकार की पहली गारंटी है। धान, कपास, ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का, तुअर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सूरजमुखी, सोयाबीन, तिल, रामतिल, कपास का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री द्वारा अन्नदाताओं के हित में लिए गए इस निर्णय से किसानों की आय में वृद्धि होगी।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
म.प्र. कर्मचारी चयन मंडल समूह-1, उप समूह-3 के अन्तर्गत खंड विस्तार अधिकारी, सांख्यिकी अधिकारी, प्रबंधक (सामान्य), सामाजिक कार्यकर्ता व अन्य समकक्ष रिक्त पदों की पूर्ति हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा - मूल्य मात्र -350 रु





पत्रिका

...
Books for MPPSC Exam Preparation 2025 | विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
प्रतियोगिता निर्देशिका - जुलाई 2025
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2025 | विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
प्रतियोगिता निर्देशिका जून 2025
और देखे