13 जून-जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में अब रोज राष्ट्रगान होगा।

जम्मू कश्मीर के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में सुबह की सभा राष्ट्रगान से शुरू करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही पर्यावरण के बारे में जागरूकता पैदा करने और  नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए कहा गया है। जम्मू कश्मीर के स्कूल शिक्षा विभाग ने केंद्र शासित प्रदेश के सभी स्कूलों को सुबह की सभा राष्ट्रगान से शुरू करने का निर्देश दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने एक परिपत्र के माध्यम से सभी स्कूलों को पूरे केंद्र शासित प्रदेश में सुबह की सभा एक समान बनाने का निर्देश दिया। जारी परिपत्र में कहा गया है, 'मानक प्रोटोकॉल के अनुसार सुबह की सभा राष्ट्रगान से शुरू होनी चाहिए।' विभाग ने कहा कि सुबह की सभा छात्रों में एकता और अनुशासन की भावना पैदा करने में एक अमूल्य अनुष्ठान साबित हुई है। सभाएं नैतिक अखंडता, साझा समुदाय और मानसिक शांति के मूल्यों को पोषित करने के लिए मंच के रूप में काम करती हैं। हालांकि, यह देखा गया है कि इस तरह के महत्वपूर्ण अनुष्ठान को प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में समान रूप से नहीं निभाया जा रहा है। परिपत्र में स्कूलों के लिए 16 कदम सुझाए गए हैं। विभाग ने सुझाव दिया कि अतिथि वक्ताओं को आमंत्रित किया जाए। पर्यावरण के बारे में जागरूकता पैदा की जाए तथा नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ जागरूकता पैदा की जाए। इन बातों को स्कूलों को सुबह की सभाओं में शामिल करने चाहिए।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2024 - मूल्य मात्र -300 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे