11 जून- मोहन चरन मांझी को ओडिशा का नया 15वाँ मुख्यमंत्री चुना गया।

बीजेपी के ओडिशा में फायरब्रांड आदिवासी विधायक मोहन माझी राज्य के नए सीएम बने । पार्टी विधायक दल की बैठक में मोहन माझी के नाम पर मुहर लगी। 2023 में माझी को स्पीकर पर दाल फेंकने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। माझी सालभर बाद अब सीएम की कुर्सी संभालेंगे। 52 साल के मोहन चरण माझी आदिवासी समुदाय से आते हैं। वह राज्य में बीजेपी के पहले मुख्ममंत्री होंगे। मोहन माझी की गिनती राज्य के तेजतर्रार आदिवासी नेताओं में होती है। माझी चार बार के विधायक हैं। माझी को ओडिशा विधानसभा में उनके प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। उनकी पहचान आक्रामक तेवरों के लिए रही है। 2024 के विधानसभा में चुनाव में मोहन माझी क्योंझर विधानसभा सीट से जीते हैं। वह 2019 में भी इसी सीट से जीते थे, लेकिन इससे पहले 2009 और 2014 में विधानसभा हार गए थे।

अभी तक के राजनीतिक करियर में माझी पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं। माझी बीजेपी के समर्पित नेता हैं। उनके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी अच्छे रिश्ते हैं।

'

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPPSC HINDI 2025-350 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे