10 जून- एनडीए सरकार में राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय, अमित शाह को गृह मंत्रालय समेत सभी मंत्रियों को विभागों का बँटवारा किया गया ।

नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेते ही इतिहास रच दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्रिमंडल में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन और नए चेहरे शामिल किए गए हैं। मोदी भारतीय राजनीति के दूसरे ऐसे नेता बन गए है जिन्होंने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है। मोदी कैबिनेट की बात करें तो इसमें छः पूर्व मुख्यमंत्री शामिल है। लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक पद की शपथ लेने के एक दिन बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 जून को अपने 71 मंत्रिपरिषद को विभाग सौंप दिए है। पीएम मोदी ने नेतृत्व वाली नई सरकार में कुल 7 महिला मंत्रियों को स्थान मिला है, जिनमें 2 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री की रैंक की मंत्री है।

 पीएम मोदी के पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय; परमाणु ऊर्जा विभाग; अंतरिक्ष विभाग है।    

नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेते ही इतिहास रच दिया है। मोदी भारतीय राजनीति के दूसरे ऐसे नेता बन गए है जिन्होंने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है। इससे पहले केवल भारत में पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने यह कारनामा किया था। भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता, मोदी ने अपने करिश्माई नेतृत्व और व्यापक जन समर्थन के बल पर लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की है। मोदी कैबिनेट की बात करें तो इसमें छः पूर्व मुख्यमंत्री शामिल है। इनमें से चार पूर्व मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी से हैं।

पीएम मोदी के पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय; परमाणु ऊर्जा विभाग; अंतरिक्ष विभाग है। साथ ही सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे; और अन्य सभी विभाग जो किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किये गये।

वरिष्ठ भाजपा नेता और गांधीनगर से सांसद अमित शाह लगातार दूसरी बार केंद्रीय मंत्री के रूप में वापसी के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही वह सहकारिता मंत्रालय का भी नेतृत्व करेंगे।

जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और मुंगेर के सांसद राजीव रंजन (ललन सिंह)  पंचायती राज मंत्रालय के साथ-साथ मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय का संभालेंगे।

प्रह्लाद जोशी को उपभोक्ता मामले और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग मिला।

रक्षा खडसे युवा मामले और खेल राज्य मंत्री हैं, सावित्री ठाकुर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री हैं।

अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री, सूचना और प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री होंगे।

राम नाथ ठाकुर कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री बने।

अर्जुन राम मेघवाल कानून और न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री बने।

नितिन गडकरी को फिर से उनका पुराना मंत्रलाय सड़क- परिवहन मंत्रालय दिया गया है। मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय और अर्बन मंत्रालय दिया गया है।

मोदी 3.0 सरकार में सड़क परिवहन मंत्रालय में अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा दो राज्य मंत्री बनेंगे।सिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय दिया गया है।

मुरलीधर मोहोल नागरिक उड्डयन और सहयोग राज्य मंत्री हैं, रवनीत सिंह बिट्टू खाद्य प्रसंस्करण और रेलवे राज्य मंत्री हैं।

दुर्गा दास उइके आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री हैं, रक्षा खडसे युवा मामले और खेल राज्य मंत्री हैं, सावित्री ठाकुर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री हैं।

सुकांत मजूमदार शिक्षा और पूर्वोत्तर राज्य मंत्री हैं, तोखन साहू आवास राज्य मंत्री हैं, हर्ष मल्होत्रा सड़क परिवहन और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री हैं।

जेपी नड्डा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय दिया गया है।

एस जयशंकर और निर्मला सीतारमण के पास क्रमशः विदेश और वित्त विभाग बरकरार है। हरदीप सिंह पुरी के पास पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय बरकरार है। सर्बानंद सोनोवाल के पास बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय बरकरार है।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
म.प्र. कर्मचारी चयन मंडल समूह-1, उप समूह-3 के अन्तर्गत खंड विस्तार अधिकारी, सांख्यिकी अधिकारी, प्रबंधक (सामान्य), सामाजिक कार्यकर्ता व अन्य समकक्ष रिक्त पदों की पूर्ति हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा - मूल्य मात्र -350 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे